रिपोर्ट महमूद हसन बंजारा  


बाइक की चपेट में आकर युवक की मौत।

कालाढुंगी।बाइक की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत।घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल पुलिस ने मौके पर पहुच कर घायलों को अस्पताल पहुचाया ।जिसमे घायल दो युवकों की हालत गम्भीर देख हायर सेन्टर भेजा ।जिसमे  उपचार के दौरान पैदल चल रहे युवक की म्रत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर सायं वार्ड नम्बर 4 निवासी उस्मान पुत्र अबरार,व जुनैद पुत्र अफसर अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से डागबंगले की ओर जा रहे थे तभी ग्राम उद्योग के समीप पैदल चल रहे शेर मोहम्मद पुत्र हाशत अली निवासी कनोरा बाजपुर उधम सिंह नगर इन दोनों बाइक की चपेट में आ गया जिससे शेर मोहम्मद,व उस्मान को गम्भीर चोट आई जिनको राहगीरों की मद्दत से कालाढुंगी समुदाहिक सुवास्थ केंद्र पहुँचाया जहा  चिकित्सकों ने दोनों की गम्भीर हालत देख हायर सेन्टर को रेफर कर दिया,परिजनों द्वारा शेर मोहम्मद को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे उपचार के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई व उस्मान का उपचार चल रहा है । वही जुनैद का प्रथामिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी वही पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर जांच सुरु कर दी है।