आम आदमी पार्टी ने काशीपुर  विधानसभा संगठन का किया विस्तार

रिपोर्टर: अजीम खान

 आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष  दीपक बाली जी, केन्द्रीय जोनल प्रभारी श्री धर्मवीर अवाना  व जिला अध्यक्ष मुकेश चावला  की संस्तुति पर आम आदमी पार्टी विधानसभा काशीपुर के संगठन का विस्तार किया गया। महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक विधानसभा उपाध्यक्ष समीर चतुर्वेदी, सतेन्द्र खरबन्दा, डॉ. विजय कुमार शर्मा व डॉ. नागरा

विधानसभा महासचिव मनोरथ लाल लखचौरा महानगर उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, प्रकाश राणा शहजाद रॉय विधानसभा सचिव सुशील सक्सैना विधानसभा मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा समेत दर्जनों लोगों को दायित्व सौंपा गए और उनसे आशा व्यक्त की गई थी वह आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे और पार्टी की नीतियों के ऊपर चलकर ईमानदारी से कार्य करेंगे इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।