पीलीभीत


सांसद वरुण गांधी 25 मई को एक दिवसीय जनपद दौरे पर यहाँ पहुंचेगे। कोरोना संकटकाल में भोजन की किल्लत से परेशान ज़रूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करने हेतु अपने निजी खर्च से ज़िले के तीन शहरों में सांसद रसोइ का शुभारंभ करेंगे।

वरुण गांधी मंगलवार को प्रातः 5 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से चलकर बाया बरेली बीसलपुर पहुंचेंगे। उसके बाद वह 10 बजे सीएचसी बीसलपुर, 11 बजे पूरनपुर तथा 12 बजे ज़िला अस्पताल पीलीभीत पहुंचेंगे। उसके बाद वह अपने निजी खर्च पर सांसद रसोई के माध्यम से कोरोना सकंट में फंसे गरीबों तथा ज़रूरत लोगो को भोजन उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक नगर मुख्यालय पर सांसद रसोई का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे।