रिपोर्ट बिनोद पाल
टनकपुर लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।उक्त के क्रम में आज दिनांक 29/05/2021 को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत *ककराली गेट टनकपुर* से वाहन संख्या 03TA-1609 Swift desire से *अभियुक्त- उमेश सिंह पुत्र ओमपाल सिंह,* निवासी वार्ड नंबर 4 टनकपुर के *कब्जे से 92 क्वार्टर मेक डॉल नंबर वन, 95 क्वार्टर रॉयल चैलेंज, 24 बोतल बट वाइजर बियर* बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना टनकपुर में *मुकदमा FIR No- 49/21 अंतर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम -*
01- उ0नि0 राधिका भंडारी
02- कानि0 कैलाश नाथ
03-कानि0 हरीश मेहता
04- होमगार्ड रामदयाल
05- होमगार्ड मनोज कुमार
0 Comments