रिपोर्ट हरिओम चौहान
रायबरेली की कुमारी नीलम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रबुद्ध छात्र ज्ञान प्रतियोगिता 2020 के उच्च वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया ह
उल्लेखनीय है कि महामना ज्योतिबा राव फूले शिक्षा एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर प्रबुद्ध छात्र ज्ञान प्रतियोगिता वर्ष 2015 से संचालित की जा रही है। 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की इस प्रतियोगी परीक्षा में भारतीय संविधान, खेलकूद, समसामयिक, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा क्रमशः तीन स्तरों जूनियर संवर्ग- 6-8, माध्यमिक संवर्ग- 9-12 एवं उच्च संवर्ग-स्नातक से उच्च स्तर पर आयोजित की जाती है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 की परीक्षा 28 फरवरी 2021 को प्रदेश के 16 जनपदों में आयोजित की गई जिसमें लगभग 5000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
12 मई 2021 बुधवार को जारी परिणाम में स्नातक से उच्च संवर्ग में रायबरेली के परिवर्तन मिशन स्कूल खेतौंधन की कुमारी नीलम ने 77 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पीलीभीत के हिमांशु गौतम ने 76 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सीतापुर के रवि कुमार ने 69 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी कड़ी में जूनियर संवर्ग में क्रमशः जालौन के अखिल यादव ने 82 अंक प्राप्त कर प्रथम, औरैया की ऋषिका सिंह ने 81 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं रायबरेली की पूर्णिमा ने 80 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा माध्यमिक संवर्ग में क्रमशः लखनऊ के योगेंद्र कुमार ने 74 अंक प्राप्त कर प्रथम , औरैया के मोहम्मद आमिर ने 73 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सीतापुर की शिल्पी विश्वकर्मा ने 72 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रायबरेली की कुमारी नीलम के उच्च संवर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने एवं कुमारी पूर्णिमा के जूनियर संवर्ग में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों बेटियों के प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने पर विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इस उपलब्धि पर जिले के सुनील दत्त, प्रमोद कुमार, सरोज अनिल कुमार, अनिल कांत, डॉ.पी. एल. आदर्श, डॉ. कमल सील, रामप्रसाद बौद्ध आदि ने बधाई दी है।

0 Comments