स्लग:कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव और संक्रमितों को
स्थल :नानकमत्ता
रिपोर्टर: मोहम्मद उस्मान अंसारी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव और संक्रमितों को संक्रमण के दौरान हो रही आक्सीजन की कमी को पूरा करने में जहाँ सामाजिक एवं राजनितिक लोग बढ़चढ़कर आगे आ लोगों को निशुल्क आक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध करा संक्रमितों की जान बचाने में लगे है | वही नानकमत्ता पुलिस ने भी गरीब लोगों के लिए निशुल्क आक्सीजन सिलेंडर देने की व्यवस्था की है | इसके लिए पुलिस ने पांच आक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था थाना परिसर में करते हुए लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए एसओ कमलेश भट्ट ने एक वीडियों जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसी भी कोरोना संक्रमित को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हो तो उसे निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा| जिससे कोई कोरोना संक्रमित होने पर अगर उसे आक्सीजन की जरुरत पड़ती है तो वह नानकमत्ता थाने से ऑक्सीजन सिलेंडर ले सकता है |

0 Comments