रिपोर्ट धीरज चन्द्र गहतोड़ी


विधानसभा क्षेत्र खटीमा के विधायक  पुष्कर सिंह धामी


ने  ग्रामीण मंडल दियां गांगी देवरी चाँदपुर व बनकटिया में शक्ति केंद्र प्रमुख/बूथअध्यक्षो को विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ जांच और सुरक्षा संबंधी किट (थर्मामीटर,ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर आदि)दी गयी।विधायक के द्वारा बताया गया कि शक्ति केंद्र प्रमुखो/बूथअध्यक्षो के माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रो में मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा और थर्मामीटर,ऑक्सीमीटर के माध्यम से प्राथमिक जांच में सहयोग प्राप्त होगा।मौके पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर मुडेला  मंडल महामंत्री आई०डी० पांडेय जी, किशन चंद जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना मनौला जी, गजेन्द्र चन्द जी, गोविंद टम्टा जी उपस्थित रहे।