रिपोर्ट सदर सैफी


पीलीभीत पी०डब्ल्य०ूडी० गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की प्रथम मासिक बैठक की गई।

जिसमें मुख्य रुप से जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी उपस्थित रहे एवम बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीप प्रताप सिंह ने की।

बैठक मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन अभियान के कार्यक्रमों के जिला संयोजक बनाएं गये जो कि निम्न प्रकार हैं।


1 - पीएचसी(गोद लेना) 

कार्यक्रम जिला संयोजक 

दिनेश पटेल जिला महामंत्री 


2 - पोस्ट कोविड-19 - 

कार्यक्रम जिला संयोजक

लेखराज भारती जिला महामंत्री


3 - य०ूपी० स्कीम(उ० प्र० सरकार) 

कार्यक्रम जिला संयोजक 

अमित अग्रवाल जिला महामंत्री


3 - वैक्सीनेशन 

कार्यक्रम जिला संयोजक

तुलाराम लोधी जिला उपाध्यक्ष


उपरोक्त सभी प्रमुख कार्यक्रमों के जिला संयोजक के रूप में जिला महामंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष को मुख्य रूप से अभियान दिए गए हैं इन अभियानों को जनपद के प्रत्येक 19 मंडलों में विधिवत रूप से कराना है तथा अभियानों को गति प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता जनता की सेवा में काम करते हुए प्रत्येक अभियान को जनता के बीच अंतिम पायदान तक लाभ अर्जित कराने का कार्य सुचारू रूप से हो सके ऐसी भूमिका बनाई गई।

यू०पी० स्कीम कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की 10 लाभकारी योजनाएं मुख्य रूप से प्रचारित करना है जिनके लिए भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के सभी मोर्चे सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अभियान में सम्मिलित करते हुए संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

क्रमशः भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि,रेखा सिंह परिहार,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि कटिहार,जिला का०स० शांति स्वरूप सोनकर,क्षेत्रीय महामंत्री य०ुमो० सोनू बाल्मीकि,डालचंद वर्मा जिलाध्यक्ष कि०मो०,अशोक राजा,श्याम बिहारी भोजवाल,एड०प्रदीप कश्यप एवं महेश वर्मा को बनाया गया।

सेवा ही संगठन के भाव को लेकर हम सभी अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कोरोना के संकटकाल में जनता की सेवा में लगे रहे इसी क्रम में हम सभी अपने क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे चाहे वह वैक्सीन लगाने का कार्य हो या फिर कोरोना काल में ठीक हुए मरीजों को ऊर्जा देने का कार्य एवं पी०एच०सी० में उपचार हेतु पहुंचने वाले लाभार्थियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य हो,ये हमारी प्राथमिकता में रहेगी।

बैठक में मुख्य रूप से पीसीयू के सभापति सुरेश गंगवार ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष,हरद्वारी लाल,जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष गणों की उपस्थिति रही।



___________________________