रिपोर्ट सिरीष शुक्ला
खुटार(शाहजहांपुर)क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में दो गाय घायल अवस्था में पड़ी हुई थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक एवं आदर्श नगर पंचायत खुटार चेयरमैन अनुपम शुक्ला को दी। खबर मिलते ही चेयरमैन अनुपम शुक्ला एवं अधिशाषी अधिकारी विजेता गुप्ता ने तुरन्त नगर पंचायत कर्मचारियों की सहायता से दोनों घायल गौवंशीय पशुओं को नगर पंचायत कर्मचारी गाड़ी से खुटार के राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर आये जहां पशु चिकित्सक के द्वारा दोनों घायल गौवंशीय पशुओं का उपचार कराया।चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने बताया है कि अभी पशु चिकित्सक के द्वारा दोनों पशुओं का इलाज किया जा रहा है।उसके बाद उनकी हालत में सुधार आने के बाद उन्हें गौसदन भेज दिया जाएगा ताकि उनकी अच्छी तरीके से देखभाल हो सके। चेयरमैन अनुपम शुक्ला एवं ईओ विजेता गुप्ता के द्वारा किए गए इस कार्य कि लोगों ने सराहना की।इस मौके पर नगर पंचायत कर्मचारी अंकित मिश्रा, दीपक शर्मा,धनीराम,रामदास गुप्ता,लालजीत,रोहित कुमार गुप्ता,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments