शादी संपन्न होने के बाद गन्ना क्रय केंद्र पर हर्ष फायरिग कर रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर और 11 खाली कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एसडीएम कोर्ट पेश किया, जहां से पांचों को जेल भेज दिया गया।
हर्ष फायरिग पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में देखने को मिली। पूरनपुर खुटार हाईवे पर स्थित एक पैलेस में मंगलवार को बरात का कार्यक्रम था। शादी होने के बाद लखविदर सिंह, जितेंद्र सिंह निवासी कजरी निरंजनपुर, प्रभदीप सिंह निवासी सिंहपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी, गुरप्रीत सिंह निवासी पिपरिया मझरा थाना पूरनपुर और परमवीर सिंह निवासी गांव जसवंतनगर थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर पास के ही गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिग करने लगे। युवकों ने कई राउंड फायर किए जिससे वहां खलबली मच गई। गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान थाना सेहरामऊ उत्तरी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूचना पर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नशे में धुत होकर फायरिग कर रहे पांचों आरोपितों को दबोच लिया और शांति भंग की आशंका को लेकर उप जिलाधिकारी कोर्ट के लिए चालान किया

0 Comments