--ग्राम पंचायत जगतपुर में चुनावी घमासान जोरो पर--
**युवा पत्रकार विकास की माँ ने दाखिल किया नामांकन पत्र**
पूरनपुर(पीलीभीत)जैसे जैसे मतदान कि तिथि नजदीक आ रही उसी तरह से प्रधान पद प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं को अपने पाले में करने के हर हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है।
ग्राम पंचायत जगतपुर निवासी पत्रकार विकास सिंह ने प्रधान पद महिला आरक्षित होने के कारण अपनी माँ श्रीमती प्रीति सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रीति सिंह के मैदान में आने से चुनाव पहले दिन से ही रोचक हो गया।विकास सिंह के परिवार की बेदाग एवं साफ सुथरी छवि होने के कारण गांव की जनता जनार्दन भी खुले मन से प्रीति सिंह का समर्थन कर रही है जिससे उनके राजनैतिक विरोधियों के होश उड़ गए हैं।जनता के हर सुख दुख में साथ रहने वाले युवा पत्रकार विकास सिंह को जनता का भरपूर सहयोग मिलने से उनकी माँ का प्रधान बनना तय माना जा रहा है।
विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी पत्रकार विकास सिंह ने ईमानदारी के प्रति क्षेत्र में एक अलग अपनी पहचान बनाई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सर्वप्रथम विकास सिंह ने अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया था। युवा होने के नाते जनता के चेहरे पर भी खुशी थी कि इस बार पंचायत को एक नया युवा प्रधान मिलेगा। लेकिन ग्राम पंचायत की सीट महिला आरक्षित होने की वजह से विकास सिंह चुनाव नहीं लड़ सके।गांव की जनता के मंसूबो पर पानी न फिरे इसको देखते हुए विकास सिंह ने अपनी माँ प्रीति सिंह इस बार ग्राम पंचायत जगतपुर से प्रत्याशी बनाया है। उनकी माँ अब महिला के लिए आरक्षित सीट होने के कारण प्रधानी का चुनाव लड़ेंगी।क्योंकि वे एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं ।और उनके पुत्र विकास एवं पति रावेन्द्र सिंह की गांव जगतपुर एवं क्षेत्र के हर वर्ग मे मजबूत पकड़ मानी जाती है।क्योंकि पत्रकार विकास सिंह की पहचान स्वच्छ एवं साफ छवि के ईमानदार व्यक्ति के रूप में होती है।
वैसे पूर्व समय मे विकास सिंह के ताऊ व पिताजी रावेंद्र सिंह (नंन्हेलल्ला)के बड़े भाई स्व0 महेश सिंह कई वर्षों तक जगतपुर की प्रधानी का कार्यभार सँभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल की ग्रामपंचायत जगतपुर की जनता आज भी सराहना करती है।

0 Comments