स्लग 

कोरोनावायरस और नशे के विरुद्ध



रिपोर्टर गुड्डू खान खटीमा


*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा ली गयी सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों की मीटिंग, दिये गए आवश्यक दिशानिर्देश।*


रुद्रपुर: दलीप सिंह कुँवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर  द्वारा  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली गयी। एसएसपी महोदय द्वारा बताया गया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर प्रभावी कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रयास करना, साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा जनपद में फैले नशे को जड़ से मिटाना है। महोदय द्वारा थाना  प्रभारियों को निम्न दिशा निर्देश दिए गये।

1- सभी थाना प्रभारी बढ़ते कोरोना के प्रकोप पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का प्रभावी रूप से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

2- थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति के आने पर त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

3-मोटरसाइकिल चोरी  की घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

4- यातायात उल्लंघन करने पर ई चालान पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

👉🏽5- यदि थाना क्षेत्र में ड्रग्स व अवैध शराब की बिक्री होती है तो उसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी।

6- थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले बाहरी संदिग्ध व्यक्ति जैसे संदिग्ध फेरी लगाने वाले , भीख मांगने वाले अन्य संदिग्ध सामान बेचने वाले व अन्य छदम भेष में घूमने वालों पर प्रभावी निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

7- समस्त थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थो व अवैध शराब / कच्ची शराब / नकली शराब, बनाने / बेचने वालो पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चत करेंगे। 

8- समस्त चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2020 व उससे पूर्व की लम्बित विवेचनाओं / पार्ट पेंडिंग विवेचना का निस्तारण समय से  करने के निर्देश दिए गए , एवं लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रो का गंभीरता से लेते हुए मौके पर घटनास्थल पर जाकर तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए  निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।