*पुलिस अधीक्षक पीलीभीत


किरीट सिंह राठौर महोदय ने नवीन मंडी स्थल पीलीभीत में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को मतगणना वाले दिन कड़े पुलिस प्रबंध के निर्देश दिए


जनपद में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न होने बाद से ही मतपेटिकाओं को नवीन मंडी स्थल पीलीभीत में स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। आज दिनांक 30-04-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत किरीट सिंह राठौर  द्वारा नवीन मंडी स्थल पीलीभीत पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। दिनांक 02-05-21 को होने वाली मतगणना के दौरान कड़े पुलिस प्रबंध व वाहनों के प्रवेश व पार्किंग सम्बंधी निर्देश भी क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे।