कोविड महामारी के दौरान दवाइयों की कालाबाजारी में ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया*


 पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  कोविड महामारी के दौरान दवाईयों, ऑक्सीजन एवं आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खटीमा  मनोज ठाकुर द्वारा अपने सर्किल के प्रत्येक थानों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में दवाईयाँ, ऑक्सीजन व आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने हेतु टीमों का गठन किया गया। थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान नानकमत्ता थाने की टीम द्वारा दिनांक 03/05/2021 की रात्रि नानकमत्ता बाजार में भारत गैस एजेन्सी के सामने कार सं०- UK06B3391 को पकड़ा और कार के अन्दर पाँच पेटीयों में कोरोना बीमारी की रोकथाम में प्रयोग की जाने वाली जैनेरिक दवाईयाँ व इंजेक्शन सहित अभियुक्त रंजीत सिंह कम्बोज पुत्र मीता सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी नकुलिया थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा दौराने पूछताछ उक्त दवाईयाँ खिण्डा मेडिकल स्टोर नकुलिया सितारगंज से नानकमत्ता क्षेत्र के हरनीत मेडिकल व तिलकधारी मेडिकल स्टोर प्रतापपुर को बिना बिल के बेचने की बात बताई। उक्त मेडिकल स्टोर के स्वामीयों क्रमशः हरनीत मेडिकल के स्वामी रंजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बलखेड़ा नानकमत्ता व तिलकधारी मेडिकल स्टोर के स्वामी हीरामन विश्वास पुत्र आशुतोष विश्वास निवासी प्रतापपुर नं0- 4 से पूछताछ करने पर उक्त द्वारा अभियुक्त से ऐसी कोई भी दवा मंगाने की बात से इंकार किया गया। अभियुक्त रंजीत सिहं के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष नानकमत्ता की ओर से मु0FIR NO- 91/2021 धारा 188/269/270 भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत कार्यवाही हेतु श्री सुधीर कुमार ड्रग इंस्पेक्टर जनपद ऊधमसिहं नगर व GST की चोरी पर कार्यवाही हेतु वाणिज्यकर अधिकारी खटीमा को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस टीम को 2500/-रु0 के ईनाम की घोषणा की गयी है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*

रंजीत सिंह कम्बोज पुत्र मीता सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी

नकुलिया थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर


*बरामदा माल का विवरण*

-1 एक अदद कार सं0- UK04B33912-05 अलग-अलग पेटीयों में कोरोना महामारी के ईलाज में प्रयोग होने वाली दवाईयाँ मेडाकफ सीरप 175, पैन्टापेन व जोयक्लेप व मीकास्कॉट इंजेक्शन 100, पेरासिटामॉल-1000 टैबलेट, मोन्टरजिप-500 टैबलेट, कैपमॉक्स मेडॉरफ डी.एस.आर. कैप्सूल, मिन्सस्पीड, फ्रीजकोल्ड, एल्बोडिन, विलहेण्ड सेनेटाईजर, मेडोरिस पाउडर, ऐक्वाफास्ट प्लस, ऐक्यूमेन्टिक्स, ऐसेटविड, मैजिकथ्रो, कफवेदा, जिलोजिनी, साईपॉवल आदि की लगभग 5000 गोलियाँ बरामद की गयी।



 *बरामदा दवाईयों की कीमत करीब दो लाख रुपये है।*


 *पुलिस टीम* 

 थानाध्यक्ष श्री कमलेश भट्ट 

 कानि0 1062 प्रकाश आर्या 

 कानि0 623 हेम चन्द्र फुलारा 

 कानि0 1109 पंकज बिनवाल।