रिपोर्ट धीरज चन्द्र गहतोडी
उधमसिंह नगर जिले में कोविड मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत अधिक से अधिक आक्सीजन की आपूर्ति हेतु जिला प्रशासन की मांग पर जेबीजीवीएस द्वारा सिंगापुर से मंगवाकर 50 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स आज डीएम श्रीमती रंजना राजगुरु को उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर सीडीओ श्री हिमांशु खुराना, एडीएम श्री जगदीश काण्डपाल, सीएमओ डा0 देवेन्द्र पंचपाल, बजाज ऑटो के प्लांट हेड श्री अनिल एस मोहगांवकर, श्री आशुतोष शर्मा सपोर्ट सर्विस, जेबीजीवीएस के जोनल प्रोग्राम हेड श्री एस0के0पाण्डेय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मरीज को सीधे आक्सीजन उपलब्ध कराता है जिसमें सिलेण्डर की आवश्यकता नही रहती है।

0 Comments