खटीमा
रिपोर्ट धीरज चन्द्र गहतोड़ी
विधायक पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आज दिनांक 26/05/2021ग्राम सभा देवरी राजकीय इंटर कॉलेज में कोरोना संक्रमण की आरटी पीसीआर एवं रैपिड जांच की गई एवं रोकथाम हेतु उचित प्रयास व दवाइयों का वितरण किया गया जिसमें 200 से अधिक ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसका प्रकरण जारी रहा। जिस में उपस्थित पत्रकार हरीश रौतेला,ग्राम प्रधान देवरी सचिन सिंह राणा, ने अपनी जांचें करवाई मौके पर सदस्य जिला पंचायत चन्द्र शेखर मुडिला, किशोर सिंह राणा सहायक राजस्व निरीक्षक अंकित सक्सेना रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक जांच और दवाइयों का वितरण किया गया।

0 Comments