रिपोर्ट धीरज चन्द्र गहतोड़ी
जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के द्वारा खटीमा के कोर ग्राम जो संस्था के द्वारा गोद लिए गए हैं ऐसे निर्धन असहाय परिवारो को संस्था के जोनल हेड S.K.Pandey जी व टीम लीडर J.L.Patidar
के द्वारा सहायतार्थ राशन किट वितरण की गई संस्था के जोनल हेड का कहना है कि संस्था के द्वारा सितारगंज और खटीमा के कोर ग्रामों स्कूल और आंगन बाड़ियो को गोद लिया गया है इस समय संस्था के द्वारा ऐसे परिवार जो दिहाड़ी मजदूरी से अपनी आजीविका चला रहे थे और कोविड-19 मैं आपदा ग्रस्त होकर उनके परिवार व बच्चों के पालन पोषण के लिए और खाने के लिए राशन की व्यवस्था उनके पास नहीं हो पा रही है इसलिए ऐसे परिवारों को जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था के द्वारा राशन किट वितरण किया जा रहा है जोनल हेड महोदय के द्वारा यह भी कहा गया कि जानकीदेवी बजाज विकास के कार्यों में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है जिसमें अभी तक गांव में काफी विकास किया जा चुका है आने वाले समय में सभी कोर ग्रामों स्कूलों और आंगनबाडियो को मॉडल बनाने का लक्ष्य हैं उनके द्वारा यह भी बताया कि गांव में चल रही समितियां और हमारे द्वारा नियुक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सामाजिक विकास के लिए काफी संघर्ष किया जा रहा है ऐसे ही संघर्ष लगातार सभी लोग मिलकर करते रहे तो 1 दिन गांव मॉडल बनकर तैयार हो जाएंगे इसी के साथ जिसमें संस्था के द्वारा नियुक्त सामाजिक कार्यकर्ता और गांगी जिला पंचायत सदस्य चन्द्र शेखर मुडिला जी ने समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

0 Comments